Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा वन मण्डल के पसरखेत रेंज में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम किया गया, गांव वालों ने जाना वन जीव संरक्षण के महत्व

Vivek Sahu

Sun, Oct 8, 2023
कोरबा।  वन्य जीव संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर वन मण्डल कोरबा अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण श्री सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पसरखेत के ग्राम बासीन में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया जिसमे सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित के साथ छत्तीसगढ़ी महतारी की पूजा एवम माल्यार्पण किया गया, उसके पश्चात मुख्य अतिथियो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, उसके पश्चात श्री एम सूरज अध्यक्ष नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी के द्वारा गांव वालों को जंगल के महत्व साथ ही जंगल में पाए जाने वाले वन्य जीवों के महत्व को बताया गया और इनकी भूमिका को बताया गया साथ ही, मृदा, जड़ तंत्र और वृक्ष के घटक एवं वनौषधियों की जानकारी दी गई। वन्यप्राणियों की पहचान एवं उनकी आदतें, भोजन, शारीरिक संरचना संबंधी जानकारी, कीट-पतंगों की पहचान, सरीसृप जीवों की पहचान, जंगली पशुओं के चिन्ह संबंधी जानकारी तथा वन्यप्राणियों का पारिस्थितिकीय तंत्र में महत्व आदि से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न जीवों का मानव जीवन में महत्व इत्यादि की जानकारी दिया गया,गांव के कुछ बच्चों के द्वारा कविता प्रस्तुत की गई साथ ही गांव वालों ने अपनी बाते रखी, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति बासीन श्री जबल सिंह कंवर, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति फूलसरी प्रेम सिंह कंवर, ग्राम पटेल बासीन श्री आनंद कंवर, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री तोषी वर्मा, श्री मोइज अहमद सचिव नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी, जितेंद्र सारथी ,श्री गुलाब सिंह गोंड उप वन क्षेत्रपाल, सहनी राम राठिया उप वन क्षेत्रपाल, केशव प्रसाद सिदार वनपाल, कमलेश कुमार कौशिक वनपाल, सरोताराम बंजारे, कमलेश कुमार कुम्हार, परमेश्वर बंजारे, दीपक कुजूर, अशोक कुमार यादव और बड़ी संख्या में गांव वाले उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन