Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: सड़क दुर्घटना में घायल मासूम की लाश मिली कार में,देखिए क्या है पूरा मामला

Vivek Sahu

Sat, Jun 14, 2025
                       (.पुष्पेंद्र श्रीवास.)                      कोरबा(. न्यूज उड़ान .) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक सड़क दुर्घटना के बाद घायल हुई 7 साल की मासूम बच्ची की लाश एक कार से बरामद हुई है। घटना के बाद से इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।   बताया जा रहा है कि 12 जून की शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना में शिवांगी पलक पटेल नामक बच्ची घायल हो गई थी।   घटना के दौरान कार चालक ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि वह बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह कार सहित फरार हो गया।परिजनों और पुलिस ने बच्ची को हर जगह तलाशा। आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों में पता किया गया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी यदुमणि सिदार और बलौदा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर अपहरण और दुर्घटना की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई।तकनीकी जांच के आधार पर कार का नंबर CG-12-BN-5113 पता चला, जिसके बाद कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध कार को ट्रेस किया गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से बच्ची का शव बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने मौके से आरोपी कार चालक देवेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्ची की मौत कैसे और कब हुई। यह मामला अब महज एक दुर्घटना नहीं रह गया है, बल्कि उसमें लापरवाही और मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा भी जुड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर चालक ने सच में मदद करनी चाही होती तो बच्ची को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन