Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी- कलेक्टर

Vivek Sahu

Wed, Jan 10, 2024
कोरबा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में संचालित है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत बसंत की उपस्थिति में आज ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में नवीन मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज किए जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में अधिक से अधिक मतदान का होना आवश्यक है। इसलिए मतदाता बनने के पश्चात मतदान दिवस को अपना बहुमूल्य वोट अवश्य डालना चाहिए। शिविर में कलेक्टर द्वारा महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं विशेष कर नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित छात्र-छात्राओं को अपना नाम सूची में दर्ज कराने की अपील की। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आगामी निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने का शपथ लिया। साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार व आस-पास के लोगों को निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे एवं संस्था के प्राचार्य श्रीमती साधना खरे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन