Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Vivek Sahu

Mon, Nov 6, 2023
कोरबा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सतत् रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा करतला विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केराकछार में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मतदान की महत्ता को बताते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सभी को मतदान तिथि को अनिवार्य मतदान हेतु संकल्पित किया। *रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक :-* इसी प्रकार प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा के मार्गदर्शन में आज विद्यालय के स्वीप इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं आकर्षक रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन