Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कोरबा में विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच का विशाल धरना प्रदर्शन। देखें वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Dec 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने आज कोरबा के सुभाष चौक निहारिका में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरने में उमड़ा जनसैलाब प्रदर्शन में लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार असहनीय हैं और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा होनी चाहिए। सुभाष चौक से कोसाबाड़ी तक रैली निकाली जहां जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन शौप कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की, धरने में सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए। सर्व समाज के वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है हिंदू बौद्ध जैन और सिख समाज के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंसा व कट्टरपंथी लगातार लूटपाट आगजनी और अनाचार कर रहे हैं। पड़ोसी देश में इस तरह की समस्या बढ़ती जा रही है यह चिंता का विषय है विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वह कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देता है।   https://youtu.be/Lc9fK4Xuc3s?si=qPJCqhM3QieOm9Jo     https://youtu.be/RC5AZpTYHoM?si=4N2vPI8qNCwin5oD     https://youtu.be/_CRnDAFw4gg?si=iGssY2V0kN6WVnL0

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन