Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: विशाल की है ललकार, प्रदेश में बनेगी AAP की ही सरकार

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा। आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर को उनके प्रत्येक जन सभा में अपार जन समर्थन मिल रहा है. साफ स्वच्छ छवि से लबरेज विशाल ने जनता को बताया की कैसे लोगों को चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर राजनीति करने वाले राजनेता राजा महाराजा बन गए, गरीब जनता गरीबी से ऊपर उठ नही पा रही या उन्हें ऊपर उठने ही नहीं दिया जा रहा. नेतागण लोक लुभावने वायदे कर सत्ता हासिल कर लेते हैं. और गरीब जनता छोटे छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं फिर भी उनका काम पूरा नहीं हो पाता, देखा जा रहा है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आम जनता को आंदोलन करना पढ़ रहा है, अपनी हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने पर विवश हो चुके हैं, इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिल रही है. विशाल कहते हैं ऐसी सरकार का क्या मतलब जो जनता की जरूरतों को पूरा न कर सके. मंहगाई इतनी बढ़ती जा रही है लोग सोंचने पर मजबूर हैं दाल खरीदें या तेल, जो पार्टी आम जनता को मंहगाई से राहत न दिला सके वो सरकार वास्तव में फेल है. आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर वो चीज में टैक्स कम करेंगे जिससे महंगाई कम हो और जनता को राहत मिले. उन्होंने आगे कहा कि देश में चल रहे भ्रष्टाचार को देखकर ही भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही ये आपकी सरकार, आम आदमी के लिए ही बनाई गई है, हमारी पार्टी हवाई जहाज से उड़कर नही हर वर्ग के लिए जमीन से जुड़कर काम करती है इसका ताजा उदाहरण दिल्ली और पंजाब के साथ पूरे देश की जानता देख रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन