Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरबा पुलिस द्वारा सड़क मोड़ों पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा वृक्षों एवं खंभों पर सफेद पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण कार्य किया जा रहा है।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) एसपी सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देशन में एवं यातायात एवं क्राइम प्रभारी आर. के. मीना (IPS) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत करतला, पसान, भैसमा, बागों एवं पाली क्षेत्र के सड़क मोड़ों पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा सफेद पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण कार्य किया गया।   100 से अधिक पेड़ो पर सफेद पेंट एवं 200 से अधिक पेड़ो एवं खंभों पर रेडियम पट्टीकरण का कार्य किया गया इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से घुमावदार मार्गों पर दृश्यता बढ़ाकर वाहन चालकों को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना एवं सड़क हादसों को रोकना है।   यह कार्य प्रमुख सड़कों, अंधे मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया गया, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही मोड़ स्पष्ट दिखाई दे और वे अपनी गति नियंत्रित कर सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें।सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे कई अन्य प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके।   पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।   कोरबा ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाती रहेगी। *कोरबा ट्रैफिक पुलिस*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन