Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: आयुष्मान भवः˝ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Sep 29, 2023
कोरबा  कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के नेतृत्व में ʻʻआयुष्मान भवःʼʼअभियान के तहत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों में आने वाले मरीजों के इलाज के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित कर शपथ भी दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा सीएचसी कटघोरा में पदस्थ विशेेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में स्वास्थ्यगत् विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा उपस्थित मरीजों को दवाईयॉ वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में 292 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर उपचार प्राप्त किया तथा 05 लोगों को आभा नम्बर जारी किया गया तथा 08 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा 18 लोगों ने अंगदान हेतु पंजीयन कराया है। ˝ आयुष्मान भवः'' अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगाकर सिकलिन जांच किया गया। अभी तक जिले में 122 आभा नंबर, 155 आयुष्मान कार्ड, अंगदान 175 हेतु रजिस्ट्रेशन हो चुका है, तथा कुल 2132 लोगों ने उपचार प्राप्त किया है। सीएमएचओ डॉ.केसरी ने बताया कि 04 अक्टूबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ी-उपरोड़ा में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं साथ ही आयुष्मान कार्ड से छूटे हुए हितग्राही शिविर में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन