Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: स्वच्छता ही सेवा के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छाग्रहियों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का किया जा रहा कार्य

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) (स्वच्छ भारत अभियान) के तहत कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छाग्रहियों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा मोहल्ले एवं वार्डाे की भी साफ सफाई की दिशा में कार्य किया जा रहा है।   इसी कड़ी में नगर निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन वार्ड क्रमांक 22 व 23 एवं रविशंकर जोन क्रमांक 24 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के टैक्सी स्टैण्ड, खेल मैदान, सामुदायिक भवन के साथ-साथ सुभाष चौक के आस-पास क्षेत्र के आवासीय परिसरों, सड़कों के किनारे फैले हुए अपशिष्ट पदार्थाे, मलबा, कचरा आदि की सफाई किया गया तथा घरों, दुकानों से उत्सर्जित अपशिष्ट को सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फंेकने हेतु नगर वासियों में जागरूकता अभियान चलाया गया।   इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छाग्रहियों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सभी दिशा पर कार्य करते हुए ग्रामों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का कार्य कर रहे हैं। स्वच्छाग्रहियों द्वारा गांव को स्वच्छ रखने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक निपटान करने की जानकारी दी जा रही है। ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों के समीप एकत्रित होने वाले गंदे पानी के सुरक्षित निपटान हेतु सोख्तापिट सहित अन्य संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है।   स्वच्छता जागरूकता हेतु महिलाएं ग्रामों में बैठकें, जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में स्वच्छ वातावरण तैयार कर रहे हैं। साथ ही ग्राम वासियों को बीमारियों से बचाने हेतु स्वच्छता की महत्ता बताने का कार्य किया जा रहा है एवं सामूहिक श्रम दान के माध्यम से मंदिर, बस स्टैण्ड, तालाब आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन