Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जाल में फस कर कई घंटे तड़पता रहा साप, रेस्क्यू करने में लगे कई घण्टे, जितेन्द्र सारथी ने गांव वालों की मदद से एक बेजुबान की बचाई जान

Vivek Sahu

Fri, Oct 13, 2023
कोरबा जिले में लगातार साप निकलने की घटना आम है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला शहर से लगे दादर खुर्द गांव में देखने को मिला, बाड़ी में काम कर रहे इंद्रासन राठिया को आचनक एक किनारे कुछ छटपटाता हुआ दिखाई दिया फिर जब पास जाकर देखा तो तकरीबन 7 फिट लम्बा धमना साप जाल में फसा हुआ दिखाई दिया, उसको देख पास जानें की हिम्मत नहीं हुई, फिर उसकी जान बचाने के उद्देश्य से इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को दिया गया, थोड़ी देर पश्चात मौके स्थल पर पहुंचे सारथी ने गांव वालों की मदद से साथ ही बड़ी सावधानी से ब्लेड से एक एक कर जाल को काटा गया,एक घंटे की कड़ी मेहनत से आखिरकार साप को आज़ाद कराने में कामयाब हुए फिर उसे वहीं बाड़ी में छोड़ दिया गया,तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली और जितेन्द्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रत्यक्ष दर्शी इंद्रासन राठिया ने कहा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम लोगों के साथ वन्य जीव को बचाने के लिए हर वक्त तत्पर रहते हैं, जीतेंद्र सारथी और उनकी टीम बहुत मेहनत करती हैं, हम सभी को भी उनके इस प्रयास में अपना योगदान करना चाहिए। जितेन्द्र सारथी ने बताया हम जिले के कोने कोने तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, हमारा समय बहुत व्यस्थ रहता हैं आम जनों को भी समझने की आवश्कता हैं की साधारण सांपो के लिए हमें फोन न कर के खुद ही भगाने का प्रयास करें, धमना, डोडिया, पिटपिटी, मुसलेड़ी जैसे सांपो को रेस्क्यू करने की जरूरत नहीं बल्की उनका हमारे घरों के आस पास रहना बेहद महत्वपूर्ण और ज़रूरी हैं। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन