Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के लिए तीन दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।   यह प्रशिक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग के निर्देशन में 07 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया।   प्रशिक्षण का उद्देश्य नवचयनित जनप्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं, नियमों तथा उनके दायित्वों की समग्र जानकारी देना था, ताकि वे अपने कार्यों का निष्पादन प्रभावी ढंग से कर सकें।   इस दौरान पंचायती राज अधिनियम, पेसा एक्ट, जिला पंचायत के नियम व कार्यप्रणाली के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन आदि प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों को सीईओ दिनेश नाग के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि यह प्रशिक्षण नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों को समझने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेगा।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, संकाय सदस्य लक्ष्मीकांत साहू, जिला समन्वयक सिद्धार्थ असाटी, जिला बाल/संरक्षक अधिकारी दया दास महंत ,जिला सलाहकार (स्वच्छ भारत मिशन) दीप सरकार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन