Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: सरईसिंगार चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी।

Vivek Sahu

Thu, Jul 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 01.07.2025 को, श्री संजय राठौर (पिता: हीरालाल राठौर, उम्र: 50 वर्ष), निवासी ग्राम सरईसिंगार, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि 25.06.2025 की रात लगभग 8:30 बजे, ग्राम सरईसिंगार के चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के गेट पर ताला लगाकर वे घर चले गए थे। 26.06.2025 की सुबह जब वे मंदिर का ताला खोलने पहुंचे, तो मंदिर का मुख्य गेट (शटर) का ताला टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर पता चला कि दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया गया था। और उसमें रखे लगभग 4000-5000 रुपये नकदी गायब थे। साथ ही, मंदिर में रखा एक पीतल का दीपक भी चोरी हो गया था। प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 117/2025, धारा 331(4), 305(घ) भा.न.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। जांच के दौरान, मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी हरप्रसाद भट्ट पर संदेह जताया गया। उसके निवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने सरईसिंगार चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर के बाद चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। आरोपी को 01.07.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। *आरोपी का नाम व पता:* हरप्रसाद भट्ट, पिता: टिकैत भट्ट, उम्र: 22 वर्ष, निवासी: ग्राम सरईसिंगार, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन