Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सिटी कोतवाली के औचक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, दरबार लगाकर जनता की सुनी फरियाद

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) दिसंबर माह का कुछ दिन शेष रह गया है ऐसे में पुलिस को पुराने लंबित मामले व शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। इसके लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा विशेष पहल की गई है। उनके द्वारा जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्र में जाकर थाना एवं चौकी निरीक्षण के साथ ही पुराने लंबित मामले और शिकायतों का मौके पर दरबार लगाकर निराकरण किया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला कोरबा कोतवाली थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे जहां उन्होंने थाने का सघन निरीक्षण किया और थाने में एक-एक कर शिकायतों पुराने लंबित मामलों की बारीकी से अध्ययन कर अधिकारी/कर्मचारियों को जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करने का फरमान जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली थाना परिसर में दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का मौके पर ही निदान करना शुरू किया जिसमें ज्यादातर मामलो का मौके पर ही समाधान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन