Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा: रौशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति रात्रिकालीन प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबलों ने लूटी महफिल।

Vivek Sahu

Thu, Apr 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में चल रही स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का नज़ारा देखते ही बन रहा था। रात्रि के उजास में खिलाड़ियों की लय और दर्शकों की तालियों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।   क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों का जुझारूपन आयोजन की सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा था। पहला मुकाबला: आर्य ग्रुप बनाम आरसीसी 11 – हेमंत की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से आरसीसी 11 की धमाकेदार जीत पहले मुकाबले में आर्य ग्रुप और आरसीसी 11 आमने-सामने थे। टॉस जीतकर आरसीसी 11 ने गेंदबाजी का फैसला किया। आर्य ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जवाब में आरसीसी 11 की टीम ने शानदार शुरुआत की और केवल 8 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले के सितारे रहे हेमंत, जिन्होंने 25 रन बनाने के साथ-साथ 3 अहम विकेट भी चटकाए। उन्हें "मैन ऑफ द मैच" के खिताब से नवाजा गया। दूसरा मुकाबला: नाईट राइडर बालकनी बनाम बरपाली चैंपियंस – हितेश की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख दूसरे मैच में नाईट राइडर बालकनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरपाली चैंपियंस की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 6 विकेट खोकर 8 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया।   इस मैच के हीरो रहे हितेश, जिन्होंने मात्र 15 गेंदों में 53 रन बनाकर सबको चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने उन्हें "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिलाया। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा आयोजन का गौरव प्रतियोगिता के दौरान पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, पार्षद श्री अजय गौड़, मीडिया प्रतिनिधि श्री दिब्येंदु, डॉ. विवेक रंजन महतो, पीयूष गुरुदीवान एवं पूर्व पार्षद श्री बलराम विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।   सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी। खेल भावना और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता के माध्यम से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है। पांचवें दिन के रोमांचक मुकाबलों ने यह सिद्ध कर दिया कि जुनून, मेहनत और टीम वर्क से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन