Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कटघोरा में हुई डकैती का 24 घंटे में खुलासा – रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

Vivek Sahu

Thu, Jan 30, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सभी माल बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया।   चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की। गिरफ्तार आरोपी 1. राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली 2. आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका 3. सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका फरार आरोपी (1) सोनू कंवर पिता दयाराम कंवर ,24 वर्ष, निवासी आंछी दादर थाना कटघोरा (2) रमन अगरिया पिता फूल सिंह अगरिया , 20 वर्ष, निवासी जमनीमुडा थाना पाली   *बरामद सामग्री* ✅ ₹42,290 नकद ✅ मोबाइल फोन ✅ टेबलेट ✅ लूटी गई मोटरसाइकिल पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई।   गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की अपील कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन