Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: दो अलग स्थानों पर पटेल समाज के भवन हेतु राजस्व मंत्री ने किया 20-20 लाख की घोषणा राजस्व मंत्री से मिले सर्व पटेल समाज के सदस्य, समाज के लिए रखी भवन निर्माण की मांग

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
कोरबा हमारा समाज, हमारा अभिमान कार्यक्रम के तहत कोरबा अंचल के सर्व पटेल समाज के 150 से अधिक सदस्यों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से कोरबा स्थित डी-1 बंगला पर भेंट मुलाकात किया जिसमें अघरिया पटेल समाज, हरदिहा पटेल मरार समाज और मथुरा माली मरार पटेल समाज के सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर अघरिया पटेल समाज के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने सर्वप्रथम समाज की ओर से राजस्व मंत्री का अभिनंदन किया और समाज के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के लिए राजस्व मंत्री के प्रति आभार जताया। इस मौके पर समाज की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पटेल समाज से कोरबा अंचल के अलग अलग हिस्सों से लोगों ने अपनी मांगें रखीं। हरदिहा पटेल मरार समाज विकास समिति, कोरबा की ओर से सामूहिक आवेदन पत्र दिया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा में पहले से निर्मित शाकंभरी सामुदायिक भवन के प्रथम तल पर भवन निर्माण हेतु 20 लाख की मांग के लिए समाज के जिलाध्यक्ष शत्रुहन लाल पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया। समाज की आवश्यकताओं को देखते हुए राजस्व मंत्री ने तत्काल इसकी घोषणा कर दिया। इसी प्रकार से वार्ड क्रमांक 1 पटेल पारा, फोकट पारा के मुक्तिधाम में बाउण्ड्रीवॉल व शेड निर्माण हेतु संतोष पटेल व अन्य के द्वारा दिए गए सामूहिक आवेदन पत्र पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा 20 लाख की घोषणा की गई। अघरिया पटेल मरार समाज के द्वारा नदियाखड़, गेवराघाट वार्ड 53 में सामुदायिक भवन एवं मुक्तिधाम निर्माण हेतु प्रस्तुत किया गया। आवेदन में समाज के पास जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अतएव उक्त निर्माण कार्यों के लिए राजस्व मंत्री ने 20 लाख की राशि घोषित किया है। ग्रामवासी गोपालपुर दर्री की ओर से सामूहिक आवेदन प्रस्तुत करते हुए बस्ती में नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण की मांग रखी गई जिसके लिए राजसव मंत्री ने महापौर को प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने हेतु कहा गया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत लगभग 15 साल से उन्हें विधायक मद में जो राशि सरकार से प्राप्त होती है, समाज के भवन आदि के निर्माण हेतु लगा देते हैं क्योंकि बस्तियों में नाली, सड़क व बिजली के खंभों आदि की जरूरते नगर निगम के माध्यम से पूरी हो जाती हैं। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हर समाज का अपना एक भव्य भवन हो जिसमें बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्यों को सम्पन्न करने में सुविधा हो सके। अंत में समाज के प्रमुख सदस्यों ने मिलकर मिलकर राजस्व मंत्री के प्रति उनकी सदासयता समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट दृष्टिकोण के लिए आभार जताया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन