Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: गौरव पथ में भारी वाहनों के बंद होने पर ही खत्म होगा आंदोलन , गौरव पथ किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं – उमागोपाल

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
48 दिन से जारी गौरव पथ में आज शासन प्रशासन ने अचानक हस्तक्षेप करते हुए आंदोलन के पंडाल को जब्त किया और साथ ही साथ उमागोपाल और बंशी को जबरदस्ती ले जाकर थाने में बैठा दिया । उमागोपाल और बंशी के थाने में बैठाने कि खबर क्षेत्र में आग जैसे फैलने के साथ ही संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और थाना घेराव की तैयारी करने लगे । इसी बीच खबर आई की उमागोपाल और बंशी को केवल समझाइश देकर और कल के आंदोलन को स्थगित करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है । गौरतलब है की कल गांधी जयंती के अवसर पर गौरव पथ संघर्ष समिति दीपका द्वारा कल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व दीपका–गेवरा खदान बंदी का कार्यक्रम है ,जिससे क्षेत्र में एसईसीएल , प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फुले हुए हैं व क्षेत्र के ग्रामीणों का भी इस आंदोलन को समर्थन है । *वैकल्पिक मार्ग की कमी केवल बहाना – बंशीदास ।* शासन प्रशासन केवल एसीबी कंपनी को गाड़ियों को चलवाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का बहाना कर रही है । सच्चाई तो यह है की सभी गंतव्यों के लिए ट्रांसपोर्टरों के पास वैकल्पिक मार्ग पहले से ही उपलब्ध है । दीपका क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए शासन को गौरव पथ में भारी वाहनों को तत्काल बंद करवाना चाहिए । *जेल भेजने के नाम से डराना बंद करे प्रशासन – उमागोपाल* उमागोपाल ने कहा की शासन प्रशासन हम आंदोलनकारियों को डराना बंद करे , और असल में अगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए जानेबके पक्षधर हैं तो गौरव पथ में भारी वाहन चलाना बंद करे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन