Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में माइक्रो फाइनेंस बैंकों, माइक्रोफाइनेंस के रेगुलेटरी अथॉरिटी M FIN, LDM की बैठक संपन्न।

Vivek Sahu

Sat, Dec 28, 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में माइक्रो फाइनेंस बैंकों, माइक्रोफाइनेंस के रेगुलेटरी अथॉरिटी M FIN, LDM की बैठक संपन्न। विगत दिनों फ्लोरा-अफ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर्स और टॉप 10 लीडर्स द्वारा विभिन्न महिला समूह को स्वरोजगार का विश्वास दिलाकर मनी सर्कुलेशन स्कीम जैसी योजना चला कर बड़ी संख्या में निवेशकों के साथ की गई धोखाधड़ी के संबंध में थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों डायरेक्टर कैशियर एवं अन्य 10 कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विवेचना की जारी है ।   आम जनमानस किस प्रकार पिरामिड आकार की मनी सर्कुलेशन स्कीम से बचे इस संबंध में आज दिनांक 27.12.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सभी संबंधित काउंटर पार्ट की बैठक पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा ली गई। बैठक में लीड जिला मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के नरोत्तम सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए विभिन्न माइक्रो फाइनेंस बैंकों के रेग्युलेटरी अथॉरिटी MFIN के सहायक उपाध्यक्ष शेख निषाद, थाना प्रभारी कोतवाली मोती पटेल तथा विभिन्न माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के 28 सदस्य सम्मिलित हुए ।   बैठक में निर्णय लिया गया कि पिरामिड आकार की मनी सर्कुलेशन स्कीम से जन सामान्य के साथ हो होने वाली धोखाधड़ी घटनाओं को रोकने के लिए लीड जिला मैनेजर रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा नामित माइक्रो फाइनेंस बैंकों के प्रतिनिधि, जिला पंचायत में NRLM योजना के अंतर्गत जिला प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन मिंज, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर अलिन जान तिर्की सहित विभिन्न माइक्रो फाइनेंस बैंकों के 32 प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।   बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसी धोखाधड़ी को रोकने हेतु ग्रामीणों में जागरूकता का सघन अभियान चल जाने की आवश्यकता है ।   इस अभियान हेतु लीड जिला मैनेजर के द्वारा प्रति माह जागरूकता का शेड्यूल जारी कर माइक्रोफाइनेंस बैंकों MFIN, पुलिस तथा NRLM को शेयर करते हुए ऐसे स्थान पर ऐसे स्थानों पर जहां जन सम्मान की बड़ी उपस्थिति रहती हो संयुक्त रूप से जागरूकता का अभियान सतत रूप से चलाएं जिसमें उपभोक्ताओं को फर्जी योजनाओं से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन