Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कांग्रेसी कार्यकर्ता से हुई मारपीट की हो निष्पक्ष हो जांच: लखन लाल देवांगन

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा से प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता से हुई मारपीट की घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा है कि पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसकी गहन जांच करें। श्री देवांगन ने कहा है कि उन पर और उनके भाई नरेंद्र देवांगन पर जिस तरह का आरोप इस घटना के लिए लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से अनर्गल और मिथ्या तथा छवि खराब करने का प्रयास है। कोरबा शांतिप्रिय क्षेत्र है और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के वे पक्षधर हैं तथा पुलिस और प्रशासन को भी इसके लिए सतर्क रहकर काम करने की आवश्यकता है। कुछ लोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, उन पर लगाए जा रहे तथ्यहीन आरोपों की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह साजिश किसके द्वारा रची गई है। श्री देवांगन कोरबा विधानसभा क्षेत्र वासियों से यह भी अपील किया है कि वह किसी तरह के अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप और बहकावे तथा दुष्प्रचार में ना आएं तथा निष्पक्ष होकर अपने मत का उपयोग करें। लखन ने कहा की कोरबा का यह चुनाव बाहुबल, धनबल और जनबल के बीच है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता शांति पूर्वक प्रचार में जुटे हुए है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन