Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बालको हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ डायलिसिस यूनिट की शुरुआत।

Vivek Sahu

Fri, Feb 14, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान) बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है।   बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।   डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ सुश्री देशनी नायडू, सीईओ वेदांता रिसोर्सेस द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार के साथ ही अन्य अधाकारी उपस्थित थे। बालको हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिन्हा ने बताया कि इस यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) या अन्य किडनी संबंधी समस्याओं के कारण नियमित डायलिसिस की जरूरत होती है।   यह यूनिट पूरी तरह से प्रशिक्षित चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ से सुसज्जित है, जो मरीजों की हरसंभव देखभाल सुनिश्चित करेंगे। हमारे हॉस्पिटल में पहले से ही कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, और अब डायलिसिस यूनिट शुरू करने से किडनी रोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन