Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जनसंपर्क विभाग के छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्योग मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने किया अवलोकन

Vivek Sahu

Sun, Dec 15, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) 14 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।   छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विभाग द्वारा प्रदर्शित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।   छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई।   इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, डॉ राजीव सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कमलज्योति, सुरजीत सिंह चौहान, मनोज रजक, रावेन्द्र सिंह, आशुतोष गौरहा, मनीष यादव, नंदकुमार सूर्यवंशी, आर.के.कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी अतिथियों ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का सराहना की। शिविर में आए सभी जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो को जनमन, उदित छत्तीसगढ़, सुशासन के नवीन आयाम सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन