Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा द्वारा अग्रसेन भवन कोरबा में आयकर विभाग के आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)आयकर विभाग की आयोजित कार्यशाला में एडवांस टैक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।   इस कार्यशाला में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के व्यापारीगण, चार्टड अकाउंटेंड एसोसिएशन और टेक्स बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। आयकर विभाग से आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर पैकरा जी और इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इसके अलावा टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खेतान, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी तिवारी, नरेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मो युनूस, अग्रवाल सभा के सचिव गोपाल अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए मुकेश सिंघानिया, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के कोरबा के उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, पारस जैन, सीए दीपक अग्रवाल, सीए पटेल जी, सीए प्रकाश अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, एडवोकेट कैलाश अग्रवाल, वाय के मिश्रा, अमित अग्रवाल, सतेन्द्र पुरी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।   इस कार्यशाला में आयकर अधिकारी श्री प्रमोद कुमार जी ने एडवांस टैक्स एवं रिटर्न फाइलिंग के बारे में विस्तार से बताया। एडवांस टेक्स जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है।   अपने संबोधन में टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए आशीष खेतान ने बताया कि 31 मार्च तक एडवांस टैक्स पटा दिया जाये तो ब्याज से बचा जा सकता है। रिटर्न फाइलिंग में गलत जानकारी न दिया जाए अन्यथा पेनाल्टी के साथ ब्याज की भी लायल्टी आ सकती है। चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि जिला चेम्बर बीच बीच में व्यापारियों के हित में आयकर, जीएसटी, खाद्य विभाग की कार्यशाला आयोजित करता रहता है।   ताकि व्यापारियों एवं अधिकारियों के बीच में संवाद हो सके। व्यापारियों की जिज्ञासा के समाधान का उचित माध्यम साबित हो‌ रही है इस तरह की कार्यशाला। बहुत जल्द ही हम जीएसटी की कार्यशाला आयोजित करने जा रहे हैं।   जीएसटी सेन्ट्रल व खाद्य विभाग के क्रियाकलापों से आये दिन व्यापारियों को तकलीफ़ उठानी पड़ रही है। जीएसटी की कार्यशाला जो 27 मार्च को आयोजित होने जा रही है, उसमें सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह जिला चेम्बर ऑफ कामर्स करता है।   आभार प्रदर्शन सीए एसोसिएशन के सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने किया, मंच संचालन जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व सचिव मो. युनूस ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन