Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कलेक्टर ने किया चौपाटी और प्रस्तावित रपटा निर्माण स्थल पुरानी बस्ती का निरीक्षण।

Vivek Sahu

Thu, Jan 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान)कलेक्टर अजीत वसंत ने आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर ओपन थियेटर के समीप स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी का निरीक्षण किया।   कलेक्टर श्री वसंत ने चौपाटी में पूर्व में किए गए विकास व निर्माण कार्यों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करने, पेवर ब्लाक, ड्रेन निर्माण के साथ-साथ पानी, बिजली की सुविधा सुनिश्चित कराए जाने व चौपाटी की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए।   उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घंटाघर मैदान के चौपाटी संघ के पदाधिकारियों व अध्यक्ष से चर्चा कर उनकी सहमति से ठेले गुमठी की शिफ्टिंग स्मृति उद्यान के पीछे स्थित उक्त चौपाटी में करने की योजना बनाएं तथा चौपाटी शिफ्टिंग के पश्चात आवश्यकतानुसार चौपाटी को और अधिक विकसित व सुविधायुक्त स्वरूप दिए जाने की कार्ययोजना पर काम करें।   कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा पुरानी बस्ती से सीधे सर्वमंगला मंदिर तक रपटा निर्माण के मद्देनजर आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया ।   यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा पुरानी बस्ती से सर्वमंगला मंदिर तक सीधी पहुंच हेतु हसदेव नदी के उक्त स्थल पर रपटा निर्माण की घोषणा की गई थी।   मुख्यमंत्री के द्वारा की गई उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने व रपटा निर्माण की दिशा में कार्यवाही को गति देने के संदर्भ में उक्त स्थल निरीक्षण किया गया।   कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि रपटा निर्माण के पश्चात पुराने कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर व कुसमुण्डा की ओर जाने के लिए शार्ट-कट मार्ग सुलभ हो जाएगा तथा यह दूरी अत्यंत कम हो जाएगी, वहीं वहाँ का ट्रेफिक डायवर्ट होने से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।   रेलवे फाटक बंद होने से पुराने कोरबा शहर की ओर से सर्वमंगला रोड व कुसमुण्डा की तरफ जाने वाले नागरिकों को होने वाली असुविधा एवं समय की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के अधीक्षण अभियंता एम. के. वर्मा, जोन कमिश्नर ए. के. शर्मा, विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, सुनील वर्मा, सुमित गुप्ता, आनंद राठौर, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन