Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बैंक से लिए उधार की रकम अदा करने दिया गया चेक हुआ बाउंस,आरोपी को सुनाई गई सजा।

Vivek Sahu

Mon, Oct 28, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक गेवरा शाखा से 25 हजार का उधार लेकर उसे समय से ना लौटने की वजह से युवक को 6 महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई गई. मामले की जानकारी के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार के द्वारा जनरल स्टोर के संचालन हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की गेवरा शाखा द्वारा 25 हजार रुपए उधार लिया गया था। जिसे अदा करने के लिए युवक के द्वारा बैंक को चेक के माध्यम से 33271 रुपए की राशि जारी की गई, बैंक के द्वारा उक्त चेक को जब शाखा में जमा किया गया तो उसमें पर्याप्त राशि ना होना दिखाया गया जिसकी सूचना बैंक द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से विधिक रूप से आरोपी युवक को दिया गया लेकिन आरोपी युवक रकम चुकाने में असफल रहा इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए माननीय न्यायाधीश से युवक को 6 माह साधारण कारावास एवं 66000 रुपए बैंक को अदा करने की सजा सुनाई गई. समय पर बैंक पैसा ना देने से 3 महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा अभी सुनाई गई । छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की तरफ से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पैरवी की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन