Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी का बारस उत्सव धूमधाम से सम्पन्न एवं कंबल वितरण किया गया ।

Vivek Sahu

Fri, Dec 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी दिनॉक 12.12.2024 दिन गुरूवार को खाटू नरेश श्री श्यामजी का बारस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सायं 4ः00 बजे से श्री श्याम जी का भव्य संगीतमय अखण्ड ज्योत पाठ किया गया तत्पश्चात् भगवान को सायं 6.30 बजे 56 भोग लगाकर महाआरती की गई एवं 7.00 बजे प्रसाद वितरण किया गया। श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति, अखिल भारतीय मारवाडी महिला मंडल समिति एवं श्री किशनलाल मोदी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा मंदिर में उपस्थित साधु संतों एवं साध्वियों का सम्मान कर उनको कम्बल, शॉल एवं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, बनमाली शर्मा, सरला मित्तल, प्रीति मोदी, आशा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अंकिता मोदी, नरेन्द्र मोदी, अवन्या मोदी, अयान मोदी, वैदिक मोदी, आशीष ंिसंह, पं. नवीन तिवारी के साथ साथ बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त भक्तजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने में किये सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन