Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: ख़्वाजा सूफ़ी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैहे का मनाया गया 10 वाँ सालाना उर्स

Vivek Sahu

Fri, Oct 6, 2023
कोरबा- जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर श्यांग शरीफ दरगाह ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैहे का 10 वाँ सालाना उर्स मनाया गया, उर्स 3 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे परचम कुसाई कर चादर व संदल का शाही जुलूस निकाला गया जिसमें नात व कलाम भी पेश कि गयी। और रात 9 बजे से काज़ी-ए-शहर रायपुर मोहम्मद अली फारूकी द्वारा तकरीर (प्रवचन) किया गया, 4 अक्टूबर दिन बुधवार को रात 9 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया जिसमें रईस अनीश साबरी द्वारा कव्वाली पेश की गई, श्यांग शरीफ दरगाह उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में लोगो की उपस्थिति दर्ज हुई जिसमे आस-पास के जिले से भी लोग आये,व 5 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे कुल की फ़ातिहा के बाद उर्स का समापन हुआ , दरगाह के सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने कहा कि जनवरी माह से दरगाह का काम सुरु हो जाएगा आने वाले समय मे दरगाह के आस-पास हर चीज़ों की व्यवस्था की जाएगी ताकि दूर दराज़ से आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नही आएगी और बाबा साहब के उर्स को और भी अच्छे से मनाया जाएगा । उर्स की सरपरस्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब किबला काज़ी-ए- शहर रायपुर ने की सदारत कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी ने की कयादत कलामुद्दीन कादरी , श्यांग सरीफ दरगाह में उर्स के मौके पर मुख्य रूप से दरगाह के सज्जादानसीन मोहम्मद सलाहुद्दीन नक्शबंदी, हाफिज रिज़वान सलामी, अब्दुल रज्जाक(बरपाली) कोरबा से जुम्मन खान रिज़्वी, सैय्यद अशफाक अली,हकीम खान,असरफ अली दरगाह के सेक्रेटरी अमीन खान कादरी,कैशियर नूरेबशर कादरी ,नायाब कैशियर अब्दुल्ला खान कादरी व दरगाह इंतेजामिया कमेटी सदस्य व मेम्बर सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन