Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: विकास का साथ –लखन की जोड़ी ने भाजपा को दिलाई प्रचंड जीत

Vivek Sahu

Mon, Dec 4, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश व केंद्रीय भाजपा संगठन ने पूरी तरह से कमर कस रखा था । बूथ, शक्ति केंद्र, जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय संगठन में जान फूक सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत का एहसास प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व ने दिखाया। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोहर लगा दिया । कोरबा विधानसभा पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस के कद्दावर नेता व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का गढ़ बन गया था । पिछले तीनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर संगठन में एक ही चर्चा थी कि इस बार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भारी मतों से शिकस्त देनी है । शुरुआती दौर पर भाजपा की प्रचार प्रसार की कमी को देखते हुए प्रदेश संगठन ने कोरबा विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विकास महतो को कोरबा प्रत्याशी लखन देवांगन को हर हाल में विजयी बनाने के लिए जवाब दारी दिया गया , उसके बाद विकास महतो ने तेजी से कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के पक्ष में मतदान केंद्र से लेकर विधानसभा स्तर पर जोरदार ढंग से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस के कद्दावर मंत्री जयसिंह अग्रवाल की सारी योजना असफल हो गई धन बल पर जन बल हावी रहा और लखन देवांगन को ऐतिहासिक जीत मिली । भाजपा की धमाकेदार जीत की खुशी में भाजपा की तरफ से कोरबा स्थित जिला कार्यालय में जस्न का महौल है चुनाव के कुछ दिन पहले ही बीजेपी की तरफ से कमान संभालने वाले विकास महतो की कड़ी मेहनत रंग लाई है विकास महतो की नेतृत्व में लड्डू बांटे गए। सभी भाजपा कार्यकर्ता ने एक-दूसरे को पार्टी की जीत की बधाई दी। विकास महतो  ने कहा कि जनता ने चुनाव से पहले ही भाजपा के हक में जनता ने फैसला कर दिया था तथा मतगणना से यह सिद्ध हो गया है कि कोरबा में भाजपा ही जनता की एकमात्र लोकप्रिय पार्टी है। जनता ने प्रदेश हित में कांग्रेस के 5 सालों के कुशासन को समाप्त करते हुए जनता हित में भाजपा को कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में हरेक कार्यकर्ता की मेहनत और भाजपा की जनहितैषी नीतियों पर जनता ने मोहर लगाई है। यहां भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन