Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: राह चलते महिला के साथ टीका टिपणी काटाछ करने वाले मोटरसाइकिल मनचले लड़का का वीडियो वायरल होने पर पुलिस का सख्त एक्शन।

Vivek Sahu

Mon, Jun 16, 2025
पीडिता अपने परिवार सदस्यो के साथ दिनांक 14/6/25 को चौकी राजगामार उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराती है कि दिनांक 11.06.2025 को कोरबा से अपने स्कूटी से अकेली घर राजगामार आते समय डुमरडीह पुल के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेजी पूर्वक चलाकर स्कूटी गाड़ी के सामने लाकर खड़ा कर अश्लील हरकत इशारा कर अश्लील टीका टिपणी करेने लगा जिसका पीड़िता ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया मे वायरल हो गया। पीडिता आपने परिजनो को घटना की जानकारी दी परिजन घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट किये ।   वायरल वीडियोज को कोरबा पुलिस शीघ्र ही गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियोज के मोटरसाइकिल CG12AL1249 व वीडियोज के व्यक्ति मो• सा• मालिक (चालक)● राजकुमार राठिया पिता उजित राठिया उम्र 24 साल पता घोटमार थाना करतला जिला कोरबा छ०ग० की पता तलाश कर शीघ्र ही हिरासत मे लेते हुए रजगामार मे पंजीबद अपराध धारा 75 (2),78(2),79 बीएनएस मे आरोपी राजकुमार राठिया को गिरफ्तार किया गया व मोटरसाइकिल क्रमांक CG12AL1249 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1), 196(2) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल को अपराध मे जप्त किया गया गिरफ्तार आरोपी को रिमाण्ड मे न्यायालय प्रस्तुत किया जा कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । *कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओ का सम्मान करें, महिलाओं एवं छात्रों के व्दारा छेडछाड की शिकायत करती है तो परिजन सुने और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना में दे। कोरबा शहर के जन जीवन चाल-चलन मे व्यवहारिकता लाते हुए कोरबा शहर का नाम अच्छे कार्यो मे रोशन करें।* *— कोरबा पुलिस --* आपकी सेवा में सदैव तत्पर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन