Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा पुलिस की कड़ी कार्यवाही, आरोपी थार चालक का निकाला जुलूस

Vivek Sahu

Mon, Mar 3, 2025
कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास रविवार रात 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया था । महिन्द्रा थार क्रमांक सीजी 12 बीजे 5038 ने कई वाहनों को ठोकर मार दिया। इससे कई लोग बाल-बाल बच गए। गन्ना जूस के ठेले को ठोकर मारने से दूर जा गिरा। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। तीन-चार लोगों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई थी। कहर बरपाने वाला कोयला सप्लायर राकेश सिंह फरार हो गया था। कोरबा पुलिस ने मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी थार चालक का जुलूस निकाला और 40 हजार का जुर्माना भी लगाया है। उक्त थार जीप क्रमांक सीजी 12 बीजे 5048 को जब वह चला रहा था व शराब के नशे में धुत्त था। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास जीप स्टार्ट कर आगे बढ़ते ही उसका नियन्त्रण हट गया और स्पीड से ठेले को तोड़ते हुए दूसरी तरफ के दुकान और खड़े वाहनों को टक्कर मारते सीधे कुसमुंडा की ओर भाग निकला था। टीपी नगर में हादसे की वजह से जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ टायर भी पंचर हो गया था लेकिन उसी हालत में एलॉय व्हील पर गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा अपने ऑफिस तक गया और फिर वहां से उसी हालत में जीप लेकर फिर फरार हो गया था। रात में ही पुलिस उसकी तलाश करते कुसमुंडा उसके दफ्तर तक पहुंची थी लेकिन न जीप मिली और न कथित चालक सह मालिक राकेश।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन