Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान)  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टुटेजा व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले आज कोरबा दौरे पर पहुंचीं। मुड़ापार हैलीपेड पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने उनका स्वागत किया। विशेष प्रेक्षकों द्वारा जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष प्रेक्षकों व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मिनीमाता कॉलेज के मतदान केंद्र में मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था, वोटिंग दिवस पर मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर प्रवेश के साथ ही बाहर निकलने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वेब कास्टिंग, पेयजल व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन