Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: जिला जेल के प्रवेश द्वार में बैठा था फन फैलाएं नाग, रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ा गया।

Vivek Sahu

Fri, Jun 13, 2025
कोरबा )न्यूज उड़ान) कोरबा जिला के जिला जेल में कल रात्रि एक नाग फन फैलाएं बैठा दिखाई दिया मानो जेल पहरी बन कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा, जिसके बाद जेलर सर एवं सिपाहियों के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया जिसके फौरन बाद सारथी ने अपने टीम के रेस्क्यु सदस्य राजू बर्मन को जिला जेल के लिए रवाया तब तक सांप पर नज़र रखने को कहा गया, थोड़ी देर बाद रेस्क्यु टीम पहुंची और फन फैलाएं बैठे नाग का रेस्क्यु किया गया।   जिसके बाद भारतीय नाग के विषय में वहां पर उपस्थित सभी को बताया गया और किस तरह सर्प दंश होने पर क्या करें इस विषय को भी बताया गया फिर उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कॉल आ रहे, ज्यादा तर कॉल सामान्य पिटपीटी, फोदकु, डोडिया और धमना का हैं जिससे किसी को डरने की आवश्यकता नहीं यह सभी विषहीन सांप हमारे खाद्य श्रृंखला का हिस्सा हैं जो चूहे को खाकर उनकी आबादी को नियंत्रित करता हैं बल्कि यह सभी सांपों को भागने का प्रयास करें वही दूसरी ओर नाग, अहिराज और करैत जो बेहद जहरीले होते हैं जो पकड़ने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें, उसके लिए हमारी रेस्क्यु टीम आएगी साथ ही अजगर जैसे जो कुंडली मार का दम तोड़ने वाला सांप हैं इसको भी छेड़खानी और पकड़ने की कोशिश न करें।   जिले के सभी लोग 8817534455 टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं ताकि लोगों की जान बचाने के साथ सांपों की जान भी बचाई जा सके। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन