Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सीएसईबी कालोनी प्रेम नगर वार्ड 50 से सीता सुनील पटेल को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन।

Vivek Sahu

Sat, Feb 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) वार्ड क्रमांक 50 सीएसईबी आवासीय परिसर व प्रेमनगर की जनता की पहली पसंद इस चुनाव में पार्टी या छाप वाले नेताओं से विपरीत बतौर निर्दलीय मैदान पर उतरे प्रत्याशी सीता सुनील पटेल है। सीता सुनील पटेल वार्ड 50 के लोगों के लिए एक जाना पहचाना चेहरा। जनता के प्रति सदैव सेवा भावना से कार्य करने वाले पार्षद सुनील आर पटेल की धर्मपत्नी जो कि ब्लैक बोर्ड छाप पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी होकर जीत की दावेदारी करती नजर आ रही है। डोर टू डोर जन संपर्क कर सीता सुनील पटेल ने बड़े अंतर से चुनाव जीतकर जनता की सेवा करने का संकल्प लिया ।   सीएसईबी कालोनी हो या प्रेम नगर हर तरफ़ सीता सुनील पटेल की लहर   वर्तमान वार्ड क्र.50 के अंतर्गत आने वाले सीएसईबी कॉलोनी और प्रेमनगर बस्ती के लोगों की पहली पसंद सीता सुनील पटेल है । दिलचस्प बात है कि सीता सुनील पटेल की लहर वार्ड में इस कदर व्याप्त है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के भी हाथ पांव फूले हुए हैं।   पूर्व में कार्य गए विकास कार्यों से मिलेगी अजेय बढ़त।   वार्ड क्रमांक 50 में जीत की हैट्रिक लगा चुके पार्षद सुनील पटेल द्वारा किए गए विकास कार्यों का सीधा लाभ वर्तमान पार्षद पद के लिए खड़ी उनकी धर्म पत्नी प्रत्याशी सीता सुनील पटेल के लिए काफी कारगर साबित होने वाला है। क्षेत्र में किए गए चहुमुखी विकास के बदौलत हुए इस वार्ड से फिर एक बार जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है । उनका मानना है कि बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भी वे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते हुए एक बड़े अंतर से जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन