Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: भाजपा व जनसंघ के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात।

Vivek Sahu

Mon, Dec 9, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भाजपा व सनसंघ के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने दिल्ली प्रवास मे जनसंघीय भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी से सौजन्य मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व हाल-चाल जाना और उनके दीर्घायु की कामना की।   डॉ मुरली मनोहर जोशी 93 साल के हैं, वहीं ननकी राम कंवर 87 साल के जनसंघ के जमाने के भाजपा से जुड़े दोनों वरिष्ठ नेता के रूप में शुमार हैं।   ननकी राम कंवर देश में चौथे नंबर पर वरिष्ठतम भाजपाइयों की सूची में आते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने में ननकी राम कंवर के द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार का मुद्दा अहम मुद्दा रहा है इसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बन पाई है।   ननकी राम कंवर ने बताया कि अभी वर्तमान में हम दिल्ली में हैं राष्ट्रीय नेताओं से छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय से चल रही भ्रष्टाचार आज भी चालू है भ्रष्टाचार करने का तरीका बदल गया है इस विषय को लेकर कुछ दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में प्रमाणित भ्रष्टाचार के दस्तावेजों के साथ केंद्रीय मंत्रियों सहित ईडी व सीबीआई को पत्र सौपा गया है।   जिसमें जिला खनिज संस्थान न्यास में चल रहे भ्रष्टाचार व छत्तीसगढ़ प्रदेश का दवाई खरीदी में हुए भ्रष्टाचार का मामला सहित अन्य मामलों का दस्तावेजी साक्ष्य सौपा गया है ।   केंद्रीय मंत्रियों से मिले आश्वासन के बाद उम्मीद है कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुन: बड़ी कार्यवाही होने की संभावना दिख रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन