Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: यूनाइटेड एफ सी फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबला आज 3:30बजे

Vivek Sahu

Fri, Dec 29, 2023
कोरबा। मिर्ज़ा हाशिम बेग की स्मृति मे यूनाइटेड एफ सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज 29 तारिक 3:30बजे सुभाष ब्लॉक मे खेला जायेगा जिसकी अध्यक्षता अमन अहमद वह उनकी टीम साकिब अहमद,मिर्ज़ा आफताब बेग,आशुतोष यादव, रवि सिंह अभिषेक दास, दिनेश ठाकुर के द्वारा किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमान लखन लाल देवांगन के द्वारा 27 को शुभारम्भ किया गया था जिसे देखने अच्छी संख्या मे लोगो ने अपनी उपस्तिथि दी थी । मिर्ज़ा हाशिम बेग जो की खालसा बॉयस कोरबा के पुराने खिलाडी रह चुके है उनके स्मृति मे यह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । 28 को 8 टीमों के द्वारा क्वार्टर फाइनल मे मुकाबले किये गए जिसमे से आज 29 सुबह 10बजे से 4टीमों के बिच 2 सेमी फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मुकाबला 1.यूनाइटेड एफ सी कोरबा बनाम काका सपोर्टिंग कोरबा द्वारा फाइनल मुकाबले के लिए खेला जायेगा। 2.दूसरा मुकाबला ए.सी.बी इंडिया बनाम गुरदेवा एफ सी फाइनल के लिए मुकाबला करेगी । उनमे से विजई प्राप्त कर के 2टीमों के बिच दिलचस्प फाइनल मुकाबले 3:30 बजे सुभाष ब्लॉक मे देखने को मिलेगा जिसकी तैयारी ज़ोरो शोरो से चल रही है। जिसमे प्रथम पुरुष्कार 11000 एवं दूसरा रनरअप 7000 रखा गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन