Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: हैलो.. मैं ....बोल रहा हूँ .. कहते हुए कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में लगाया फोन

Vivek Sahu

Thu, Oct 19, 2023
कोरबा  हैलो..हैलो.. मैं... बोल रहा हूं.....। आप कौन बोल रहे हैं...? आप मेरी शिकायत नोट कर सकते हैं क्या....? मैं कब तक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता हूं....? क्या मेरी शिकायत पर कार्यवाही होगी....? यह कहते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज अचानक निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07759-224608 पर फोन लगाकर कंट्रोल रूम के कार्यों का औचक परीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी द्वारा फोन रिसीव करने और सही-सही जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने संतुष्टि जताई। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने और प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में संधारण कर समय पर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अलग-अलग क्रम में अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। इसके साथ ही शिकायतों हेतु दूरभाष नंबर 07759-224608 जारी किया गया है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे जिले में आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए सद्भावना बनाए रखें। अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए मताधिकार का प्रयोग करें। किसी के प्रलोभन और बहकावे में न आवें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार और जिला निर्वाचन अधिकारी से आवश्यक अनुमति के साथ सभी प्रत्याशियों को अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की आजादी है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07759-224608 में किसी प्रकार की भ्रामक सूचना, शिकायत न करें, निर्वाचन संबंधी शिकायतों को महत्व दें। इसी तरह आम नागरिक निर्वाचन सम्बंधित शिकायत 07759-221096 और टोल फ्री नम्बर 1950 में भी दर्ज करा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन