Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कलकत्ता मे आयोजित राष्ट्रीय भारत संस्कृति उत्सव 2024 मे संदीप शर्मा को मिला प्रथम स्थान।

Vivek Sahu

Sat, Jan 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारत संस्कृति उत्सव 2024 का 17वां ऑल इंडिया क्लासिकल नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता कोलकाता के ब्लाइंड स्कूल ग्राउंड बेहला मे आयोजित किया गया था। इस कंपटीशन में 22 राज्य के 7000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे।   भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी आईएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड ग्लोबल कम्पटीशन एंड फेस्टिवल ऑफ़ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के द्वारा 16 साल से यह आयोजन किया जा रहा हैँ। इस सोसाइटी मे पदम विभूषण पंडित हरिराम चौरसिया, पदम विभूषण सितारा देवी, पदम विभूषण विश्व मोहन भट्ट, पदम विभूषण अनूप जलोटा, पदम श्री नलिनी अस्थाना, विदुषी हायमंती शुक्ला ,तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, गज़ल गायक पंकज उधास एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य हैँ ।   17 वें राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत के इस प्रतियोगिता मे भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी मे संदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।   जिसे समापन समारोह मे विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात लेखिका श्रीमती देवजनी बासु कुमार ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।   कोलकत्ता मे 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे सुबह नृत्य, गीत, कत्थक, गज़ल, भजन, क्लासिकल संगीत जैसे कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। शाम को ग्रेमी अवार्ड से सम्मानित एवं पद्मविभूषण अवार्ड से सम्मानित कलाकारों की प्रस्तुति होती थी।   संदीप शर्मा ने कोलकाता में भारत संस्कृति उत्सव के भारत संस्कृति यात्रा द्वारा सीनियर केटेगरी मे भजन प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया।   कार्यक्रम का आयोजन 25 से 30 दिसम्बर तक किया गया। जिसमें कोरबा के संदीप शर्मा ने अपने गुरु श्री कुणाल दास गुप्ता एवं पंडित प्रसन्न जीत पोद्दार के कुशल मार्गदर्शन में भजन गाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा का गौरव बढ़ाया है। इसके पूर्व भी संदीप शर्मा ने अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैँ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन