Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का 52वाँ चेंजओवर समारोह भव्यता के साथ संपन्न।

Vivek Sahu

Fri, Jul 25, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का 52वाँ चेंजओवर समारोह 24 जुलाई 2025 को जश्न रिसॉर्ट, कोरबा (छ.ग.) में आयोजित किया गया।   यह समारोह रोटरी इंटरनेशनल के थीम "Unite for Good" के साथ सेवा, सहयोग और नेतृत्व के भाव को समर्पित रहा।   कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राकेश गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह में वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश जैन द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया गया, साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी ने भविष्य की योजनाओं और सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। नए कार्यकारिणी में शामिल हैं: रोटेरियन संतोष जैन, सचिव 2025-26 रोटेरियन भूमिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष 2025-26 पूर्व अध्यक्ष पारस जैन,विक्रम अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,साकेत बुधिया,राजेश सलूजा,संजय अग्रवाल ' गुडु ,मनोज अग्रवाल,प्रेम गुप्ता,संजय कुमार,शैलेश अग्रवाल,संजय बुधिया,सतनाम मल्होत्रा रहेंगे। जहाँ सभी सदस्यों व अतिथियों ने एक-दूसरे से विचार साझा किए और रोटरी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता आ रहा है, और इस समारोह के माध्यम से सेवा की यह परंपरा आगे और मजबूत हुई है । कार्यक्रम में कोरबा के सभी समाज के प्रमुख,और क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन