Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जिला पंचायत कोरबा चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित।

Vivek Sahu

Fri, Feb 21, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जिला पंचायत कोरबा के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रथम चरण में 1 से 4 तक के निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।   आज, गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए।   मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया।   घोषित परिणामों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 01 से श्रीमती रेणुका राठिया निर्वाचित हुईं।निर्वाचन क्षेत्र 02 से अनंत सुष्मिता कमलेश विजयी रहीं। निर्वाचन क्षेत्र 03 से श्रीमती सावित्री अजय कंवर को सफलता मिली। निर्वाचन क्षेत्र 04 से श्री रज्जाक अली निर्वाचित हुए।   रिटर्निंग अधिकारी श्री नाग ने सभी विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, उप संचालक सुश्री जूली तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन