Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ईवीएम एवं वीवी पैट का रेण्डमाईजेशन

Vivek Sahu

Fri, Oct 20, 2023
कोरबा  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का आज ईएमएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन के पश्चात फाईनालाइज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। रेण्डमाइजेशन वाली मशीन आईटी कालेज झगरहा के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से रखी जायेगी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया हेतु सभी दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सूची के आधार पर ईवीएम बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का मिलान आईटी कालेज कोरबा में स्टंªाग रूम में विधानसभावार रखते समय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभावार मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन कर लिया गया है। रेण्डमाइजेशन पश्चात मशीनों को स्ट्रंाग रूम में विधानसभा के अनुसार सूची उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित रखवाया जाएगा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में विधानसभा अंतर्गत कुल मतदान केंद्रों की संख्या से 20 प्रतिशत के मान से बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 30 प्रतिशत वीवी पैट मशीनों का चयन किया गया। सर्वप्रथम विधानसभा रामपुर अंतर्गत कुल 284 मतदान केंद्रों हेतु 341 बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 369 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इसी तरह विधानसभा कोरबा अंतर्गत कुल 244 मतदान केंद्रों हेतु 293 बैलेट यूनिट एवं 293 कंट्रोल यूनिट तथा 317 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाईजेशन किया गया। विधानसभा कटघोरा अंतर्गत कुल 253 मतदान केंद्रों हेतु 304 बैलेट एवं 304 कंट्रोल यूनिट तथा 329 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया और विधानसभा पाली-तानाखार अंतर्गत कुल 300 मतदान केंद्रों हेतु 360 बैलेट एवं 360 कंट्रोल यूनिट तथा 390 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर के रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा के श्री श्रीकांत वर्मा, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा की सुश्री रिचा सिंह तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार के रिटर्निंग अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा, नोडल अधिकारी सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, डीआईओ हेमंत जायसवाल सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन