Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जिले में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों ने किया श्रमदान

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
कोरबा स्वच्छता ही सेवा: एक तारीख- एक घंटा अभियान अंतर्गत आज कोरबा जिले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमनागरिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से गलियों, चौक चौराहों पर झाड़ू, घमेला,फौड़ा आदि लेकर कचरे सहित गंदगी की सफाई की गई। शहर में सभी वार्डों में यह विशेष अभियान चला। नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, आमजन और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। महापौर श्री प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं। सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के चौक-चौराहों, शमसानघाटों व मुक्तिधामों, मंदिर एवं ईदगाह, स्कूलों, आंगनबाड़ी, बस स्टैण्ड आदि स्थानों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमनागरिकों ने सफाई की। अभियान में स्वच्छता कमाण्डो, मिशन क्लीन सिटी सुपरवाईजर, बालको सेवानिवृत्त समिति, यूथ हॉस्टल ऐसोसिएशन, चौपाटी व्यापारी समिति, महिला मैत्री संघ के साथ ही सभी सफाई कर्मियों ने श्रमदान कर अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत श्रमदान कर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सभी आमनागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास को साफ सुथरा रखे। ग्रामीण इलाकों में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने स्वस्फूर्त गाँव में सफाई अभियान चलाया। *स्वास्थ्य केंद्रों में चला स्वच्छता अभियान* जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व 01 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, सामु. स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रियता से सम्मिलित होकर कार्यालय, चिकित्सासलय तथा चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन