Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी – पुलिस की तत्परता से त्वरित कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Jun 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )थाना सिविल लाइन, कोरबा को दिनांक 21/06/25 के प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका को रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है।   प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।   पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए निरंतर प्रयास किए गए।   पुलिस की सतत खोजबीन और रणनीतिक कार्यवाही के फलस्वरूप, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।   बालिका से आवश्यक पूछताछ उपरांत वैधानिक कार्यवाही की गई।   प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पहचान दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उसे देर रात्रि कपडा व पैसा ले कर भागते समय हिरासत में लिया गया।   पूछताछ की गई तो बताया की पीडिता पर गलत नियत रखता था। जिसके चलते अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया।   पुलिस का दबाव बढते देख पीडित को जंगल मे ही छोङ दिया।जिसमें उसने अपहरण का अपराध स्वीकार किया।   तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।   इस गंभिर अपराध को सुलझाने मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना सिविल लाईन, उनि• महासिंह ध्रुवे, सउनि दुर्गेश राठौर, आर• योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी, म• आर• रेहाना फतिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही । कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन