Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सुव्यवस्थित मतदान हेतु मतदान अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा।  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में मतदान अधिकारी क्रमांक 02 और 03 को सुव्यवस्थित मतदान हेतु आयोग के नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी मास्टर टेनर्स द्वारा प्रदान की जा रही है। जिले के शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक दो और तीन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैंडल करने ईव्हीएम को सीलिंग करने, प्रपत्रों को भरने एवं लिफाफा को सील करने, सामग्री को व्यवस्थित कर जमा करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में 661 में से 642 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 629 में से 608 मतदान अधिकारी क्रमांक 02 उपस्थित थे। द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के प्रशिक्षण में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में 700 में से 667 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 651 में से 631 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग ने शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण का जायजा लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन