Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: पालतू खरगोश का अजगर ने शिकार, वही मृत खरगोश का किया गया अंतिम संस्कार, विशाल काय अजगर का जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Tue, Aug 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा जिले के रिहायशी क्षेत्र से दूर जंगल क्षेत्र के भूस्लीडीह गांव के एक घर में घुसे एक विशाल काय लगभग 10 फीट के अजगर को देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए वही विशाल काय अजगर ने एक पालतू खरगोश के ऊपर कुण्डी मार कर मार दिया पर उसको निगल नहीं पाया था। , इस दृश्य को देख घर वाले डर गए, जिसकी ख़बर आस पास के लोगों की मिली तो अजगर को देखने के लिए लोग इकट्ठा होने लगे पर लोगों के द्वारा भगाने की की हिम्मत नहीं हुई जिसके बाद हीरा उरांव ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर थोड़ी देर में वहां पहुंचने की बात कही गई फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी भूलसीडीह गांव पहुंचे लोगो को थोड़ा दूर रहने को कहा फिर जिस कमरे में अजगर बैठा था उसको सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।   फिर उसे रेस्क्यु प्रोटेकल का पालन करते हुए थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर घर वालों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।   मृत खरगोश का नन्हे बच्चों के साथ बड़ों ने घर के बाडी में गड्ढा खोद कर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया ,घर वालों ने बताया खरगोश के साथ बच्चे हमेशा खेलते थे, अपने बच्चे समान रखते थे, इसलिए बच्चे को ज्यादा दुखी हुए हैं ।   जितेंद्र सारथी ने बताया पहले लोग अक्सर सांप को मार दिया करते थे पर अब लोगों से सांपों के लिए लेकर जागरूकता आई हैं, अब अगर उनके पालतू जानवरों का भी शिकार हो जाता हैं तो लोग यह समझ लेते हैं कि यह उनके आहार श्रृंखला के हिस्सा हैं तो मारने के बजाए उनको बचाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन