Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: करैत एक बार डसेगा तो पानी नहीं मांगोगे” कहते नज़र आएं लोग,चलती स्कूटी में वाइजर से निकल कर हथेली पर आया जहरीला सांप, मौत को छूकर आया व्यक्ति की माने तो नई ज़िंदगी मिली

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नवरात्रि के अवसर पर सभी आम जन मंदिर के दर्शन करने के साथ अपने परिवार परिचित के साथ यहां वहा सैर सपाटे में निकल रहे हैं, जिले के साथ मंदिरों में हजारों लाखों की संख्या में माता रानी के दर्शन करने जा रहे हैं वही अलग अलग क्षेत्रों में गरबा नृत्य करने जा रहे हैं। इसी बिच गेवरा घाट निवासी पुरोषत्तम मलिक अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने के पश्चात अपने घर की ओर पहुंचे ही थे की डी डी एम रोड राम मंदिर के पास पहुंचे ही थे की चलती स्कूटी के वाइजर से एक साप निकल कर उसके हथेली में चलता हुआ महसूस हुआ और जैसा ही हथेली पर ठंडा महसूस हुआ तुरंत उन्होंने हाथ पर ध्यान दिया तो देखा एक काले रंग का साप हाथ में बैठ गया था फिर क्या था पुरोषत्तम मलिक की सास अटक गई तुरंत गाड़ी रोक कर झटके से हाथ को हटाया और साप फीर वाइजर में वापस घुस गया। जिसके बाद राम मंदिर के सामने स्कूटी में साप घुसने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई फिर इसकी जानकारी फौरन बाद रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर जितेंद्र सारथी ने किसी प्रकार की छेड़खानी करने के लिए मना किया साथ ही उस व्यक्ति को सर्प दंश तो नहीं हुआ इस विषय को पुछा और थोड़ी देर में डीडीएम रोड पहुंचने की बात कहीं तब तक नज़र रखने की बात कहीं आखिकार थोड़ी देर बाद वाहा पहुंच कर लोगों को गाड़ी से दूर किया फिर पेचकस और डिब्बा तैयार रखने को कहते हुए बड़ी सावधानी से धीरे धीरे वाइजर को निकालना चालू किया और फ़िर जो सामने मंजर था उसे देख कर लोगों ने कहा यह *“यह करैत हैं जिसका काटा पानी नहीं मांगेगा ”* फिर उसे सुरक्षित रेस्क्यु कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास लिया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। *पुरुषोत्तम मलिक के पिता जी हाथ जोड कर रोते हुए कहा मेरे बेटे को नया जीवन मिला हैं अगर उसको कुछ हो जाता मैं इस बुढ़ापे में जीते जी मर जाता यह कहते हुए जितेंद्र सारथी को आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।* *जितेंद्र सारथी ने जिले के सभी आम जनों से अपिल करते हुए कहा कि अपने परिवार को घुमाने फिराने से पहले स्कूटी, बाइक और जूते को पहले अच्छे से जांच कर लेवे उसके पश्चात ही उसका उपयोग करें, साथ ही सर्प दंश होने पर दिख रहे सर्प का तत्काल फ़ोटो खीच कर मुझे 8817534455 पर व्हाट्सएप करें ताकि समय रहते उस साप की सही जानकारी आप को मिल सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन