Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: पाली पुलिस ने अज्ञात अधजली महिला की हत्या के मामले का किया खुलासा

Vivek Sahu

Thu, Mar 6, 2025
पाली पुलिस ने अज्ञात अधजली महिला कीकोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/03/2025 को प्रार्थी परदेशी दास (पिता - अर्जुन दास, उम्र - 60 वर्ष) निवासी बगदरा, थाना पाली ने सूचना दी कि वह अपने पुत्र के साथ लकड़ी लेने गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे गया था, जहां एक अज्ञात महिला (उम्र 20-30 वर्ष) का अधजला शव पड़ा हुआ था।   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक - 19/2025 धारा 194 BNS दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान शशिकला पुलस्त, निवासी ग्राम लाद, थाना कोरबी के रूप में हुई।   मृतका के भाई अशोक ने शव के अवशेषों में पहनी गई अंगूठी और ब्रेसलेट से उसकी पहचान की।   पूछताछ में पता चला कि शशिकला वर्ष 2018 से आरोपी मिलन दास महंत (जो हाई स्कूल शिक्षक है) के साथ रह रही थी। हत्या की साजिश एवं वारदात: मृतका शशिकला आरोपी मिलन दास से लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। दिनांक 28/02/2025 की रात करीब 11-12 बजे आरोपी मिलन दास और उसका ड्राइवर सावन यादव ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन (CG 12 AG 9226) में डालकर बगदरा जंगल ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी: मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने नंदलाल होटल, पाली के पास घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।   उनके बताए अनुसार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। मामले की त्वरित जांच एवं खुलासा: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी भा पु से के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा भा पु से तथा एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। उनके कुशल नेतृत्व में यह जघन्य अपराध शीघ्र सुलझाया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थाना प्रभारी पाली - उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहायक उपनिरीक्षक - समेदास खांडेकर प्रधान आरक्षक - 377 हीरावन सिंह सरूते, अमित यादव आरक्षक - 124 विवेक तिर्की, 180 अनिल कुर्रे, 61 परमालाल मांझवार पाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अपराध क्रमांक - 71/2025 धारा - 103(1), 238 3(5) BNS गिरफ्तार आरोपीगण: 1. मिलन दास महंत (पिता - कपिल दास, उम्र - 46 वर्ष), निवासी - रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा। 2. सावन यादव (पिता - मेलराम यादव, उम्र - 30 वर्ष), निवासी - रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन