Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Sat, Jan 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिक निगम, कोरबा तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से जिला पंचायत सभाकक्ष कोरबा में पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री खजांची कुम्हार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री टी.आर. कश्यप, सी.एस.सी प्रबंधक श्री अविनाश देवांगन एवं जिले के 18 प्रकार के परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों के संघ प्रमुख व प्रतिनिधगण उपस्थित रहें।   कार्यशाला में अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार द्वारा पी.एम. विश्वकर्मा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री कश्यप द्वारा योजना से संबंधित जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले में इस योजनान्तर्गत 7898 कारीगरों, शिल्पकारों का पंजीयन किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में निगरीय निकायों के द्वारा प्रथम चरण सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में आवेदन पत्रों का पुनरीक्षण कर पात्र कारीगरों, शिल्पकारों का अनुमोदन किया जाएगा। तत्पश्चात् पात्र हितग्राहियों को ऋण प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान श्री कश्यप द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों के शंकाओं का समाधान करते हुये योजनान्तर्गत विभिन्न चरणों की प्रकियाओं की विस्तुत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक संख्या में पात्र आवेदकों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से पंजीयन कराये जाने हेतु आग्रह किया गया। सी.एस.सी. प्रबंधक ने योजनान्तर्गत कारीगरों, शिल्पकारों के पंजीयन हेतु आधार, मोबाईल नम्बर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता बताते हुये पंजीयन के इच्छुक कारीगरों/शिल्पकारों का आज के कार्यशाला में ही 39 कारीगरों/शिल्पकारों का पंजीयन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन