Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बालको थाना प्रभारी (टी.आई.) अभिनव कांत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
                  (.पुष्पेन्द्र श्रीवास की रिपोर्ट.) कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर कोरबा कार्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में उन्हें लंबित अपराधों के निराकरण में उनके प्रभावी और सराहनीय योगदान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री और कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान ।   अभिनव कांत ने अपने नेतृत्व में लंबित अपराधों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया। उनकी कार्यशैली और अपराधों के निराकरण में अनुकरणीय योगदान ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सूझ-बूझ और प्रतिबद्धता ने न केवल पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया, बल्कि पुलिस विभाग की छवि को भी सशक्त किया।   समारोह में जिला प्रशासन ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें आदर्श उदाहरण बताते हुए अन्य अधिकारियों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अभिनव कांत ने यह सम्मान अपनी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।   यह सम्मान न केवल उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समर्पण और लगन से किया गया कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।   इस पुरस्कार से अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन