Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: नाग पंचमी के दिन घर के कमरे में आया कोबरा , घर वाले के साथ पड़ोसियों ने विधि विधान से किया पूजा पाठ, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Wed, Jul 30, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) आज कोरबा जिले के साथ पूरे भारत में नाग पंचमी के अवसर पर मंदिरों में नागों की विशेष पूजा पाठ किया जा रहा हैं आज के दिन नाग देवता के दर्शन के साथ पूजा पाठ का विशेष महत्व है।   ऐसा ही जब पोड़ी बाहर में रहने वाले एक परिवार के घर जब एक कमरे में कोबरा (नाग )दिखाई दिया फिर क्या था पूरा मोहल्ला इकट्ठा होना शुरू हो गया साथ ही उसकी आवाज सुन कर घर वाले काप गए जहां लोगों में सांपों के प्रति आस्था हैं वहीं डर भी रहता हैं पर उसकी अलसी पूजा उसके बचाने के कार्य से सफल हो जाता हैं उसके संरक्षण के उद्देश्य से परिवार वालों ने उसकी जानकारी कोरबा जिले के रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। जिस पर उन्होंने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर जब वहां पहुंचे तो देखा वो कोबरा सांप कमरे के छज्जे में सामानों के बीच बैठा था फिर बड़ी सावधानी से सभी सामान को हटाया गया फिर उसको सफलता पूर्वक रेस्क्यु किया गया। तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित जंगल छोड़ दिया गया। पोड़ी बाहर में जैसे ही नाग सांप होने को सूचना पड़ोसियों की मिली लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होना चालू हो गए फिर रेस्क्यु के पश्चात् परिवार के साथ मोहल्ले वालों ने नाग देवता के शुभ दिन दर्शन होने पर पूरी विधि विधान से नाग सांप का नारियल फूल और दीप दिखाकर पूजा पाठ किया गया साथ ही सभी को प्रसाद भी दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन