Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जनपद सदस्य के रौब के सामने अधिकारी बेबस, प्रशासनिक आदेश को दरकिनार कर किया जा रहा अवैध निर्माण

Vivek Sahu

Sat, Oct 14, 2023
बरपाली : करतला जनपद के एक जनपद सदस्य का ऐसा रौब कि तहसीलदार को भी उसके सामने नतमस्तक होना पड़ रहा है। मामला करतला अंतर्गत बरपाली जनपद का है। बरपाली जनपद सदस्य राजकुमार खत्री उर्फ राजू खत्री द्वारा अपने पद का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। उसके रौब के सामने सक्षम कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) बरपाली भी नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं। राजू खत्री द्वारा बरपाली में कई जगह पर बेजा कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी कई बार शिकायत तहसीलदार बरपाली व जिला कलेक्टर कोरबा में किया जा चुका है किंतु अभी तक उक्त शिकायतों पर कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई है। राजू खत्री द्वारा जनपद सदस्य बनने के पूर्व शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था जिसमें शिकायत के बाद तहसीलदार बरपाली द्वारा रोक लगा दिया गया था। उक्त निर्माण को जनपद सदस्य बनने के बाद उसके द्वारा पुनः प्रारंभ कर दिया गया। जिसकी शिकायत कलेक्टर कोरबा को भी की जा चुकी है। अभी वर्तमान में तहसील कार्यालय के निर्माण रोक के आदेश को भी दरकिनार करते हुए राजू खत्री द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसको रोक पाने में प्रशासन बेबस नजर आ रही है। तहसीलदार को लिखित शिकायत देने के बाद तहसीलदार द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के बजाय थाने में शिकायत करने की सलाह दी जा रही है, जबकि यह राजस्व का मामला है और तहसीलदार एक सक्षम अधिकारी है। तहसीलदार के इस रवैये से उनके कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहा है कि कहीं प्रशासन की मिलीभगत से तो यह अवैध निर्माण नहीं कराया जा रहा है? ज्ञात हो कि राजू खत्री द्वारा बरपाली के विदेशी शराब दुकान के बगल में भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर चखना दुकान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें तहसीलदार बरपाली द्वारा अप्रैल 2022 में बेदखली का आदेश दिया जा चुका है जो कि सिर्फ सरकारी कागजों में ही सिमट कर रह गया है। क्योंकि उसके द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा गया है और वर्तमान में भी चखना दुकान संचालित है। उक्त प्रकरणों से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन या तो राजू खत्री पर ज्यादा ही मेहरबान है या फिर मिलीभगत कर उसके अवैध निर्माण को संरक्षण प्रदान कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन