Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: ड्राइवर से लूटपाट और मारपीट करने वाले 6 गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

Vivek Sahu

Fri, Jan 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में हसदेव पुल के पास एक ट्रक चालक से लूटपाट और मारपीट करने की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग ठिकानों से आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और लोगों को संदेश देने की कोशिश की कि अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी. कोरबा शहर ने एक बार फिर यह देखा कि अपने गलत इरादों का प्रदर्शन करने का अंजाम क्या होता है और इस प्रकार के मामलों में लिप्त रहने वालों का जुलूस किस तरह से पुलिस निकालती है। इन तस्वीरों में पुलिस के घेरे में नजर आ रहे चार युवक लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. इनके दो साथी नाबालिग हैं, जो इस जुलूस का हिस्सा नहीं बनाए गए। कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को हसदेव पुल के पास कोरबा निवासी इमरान खान के ट्रक चालक से आरोपियों ने बेल्ट और अन्य चीजों से मारपीट करने के साथ ₹6000 नगदी रकम की लूटपाट की थी और भाग गए थे. मामले की रिपोर्ट के बाद जांच पड़ताल की जा रही थी. कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जिम्मेदारी पुलिस ने पूरी गंभीरता से निभाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से 2500 रुपए बरामद हुए हैं, जबकि शेष राशि खर्च करने की बात कही गई है. इस मामले में अगली कार्रवाई पुलिस कर रही है. कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कोशिश की जा रही है. जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ सभी तरह के अपराधों में अंकुश लगाने के लिए काम किया जाए. अन्य स्थिति में जवाबदेही तय करने की व्यवस्था भी की जानी है. समयबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस को अपना कामकाज करना है इसलिए भी सभी क्षेत्रों से अच्छे नतीजे प्राप्त हो रहे हैं और जिले में एक बेहतर पुलिसिंग देखने को मिल रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन